Top News

सनसनीखेज हत्याकांड: एयर होस्टेस का कोर्स कर रही महिला गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराए

jantaserishta.com
12 Dec 2023 1:54 PM IST
सनसनीखेज हत्याकांड: एयर होस्टेस का कोर्स कर रही महिला गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराए
x

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पूजा सैनी उर्फ पूजा बत्रा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो यहां एयर होस्टेस का कोर्स कर रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोटा की रहने वाली पूजा और उनके पति ने शूटर नितिन फौजी के लिए जयपुर में रहने की व्यवस्था की थी। उसे हथियार भी उपलब्ध कराए थे। कुछ लोगों से उसका परिचय भी कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि पूजा जयपुर में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, ”एडिशनल डीसीपी की निगरानी में एक टीम ने एक फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस को वहां पूजा मिली। जब पूजा से नितिन के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नितिन यहीं रह रहा था। इतना ही नहीं, पूजा ने कई दिनों तक नितिन फौजी के साथ फ्लैट शेयर भी किया। पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।”

जोसेफ ने कहा, ”पूजा कोटा के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ समीर की पत्नी है। महेंद्र और पूजा ने आरोपियों को आवासीय मदद देने के साथ-साथ शूटरों को हथियार भी मुहैया कराए थे।”

“महेंद्र ने कथित तौर पर दोनों शूटरों को 50,000 रुपए और आधुनिक हथियार देकर गोगामेड़ी को मारने के लिए अपनी कार में अजमेर रोड पर छोड़ा था। महेंद्र अभी भी फरार है।”

पुलिस अधिकारियों ने कहा, “पूजा इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। सबसे पहले शूटर की मदद करने के आरोप में जयपुर से रामवीर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। दोनों शूटरों की मदद करने वाले उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।“

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story