भारत

जालंधर के नामी अस्पताल में महिला की मौत

Shantanu Roy
2 Oct 2023 5:51 PM IST
जालंधर के नामी अस्पताल में महिला की मौत
x
जालंधर। जालंधर के न्यू अग्रवाल अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां इलाज के लिए आई एक महिला की मौत हो गई। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन को गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर परिजनों के आरोप लगाए कि जब वह अपने पेशेंट को अस्पताल लेकर आए तो उनकी हालत इतनी खराब नहीं थी। वह खुद चल कर अस्पताल आई थी। इसके बाद अस्पताल वालों ने उनकी हालत गंभीर बताई और कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल वालों ने खुद पुलिस को बुलाया ताकि मृतक के परिजन हंगामा न कर सकें।
Next Story