
x
जानें पूरा मामला.
अहमदाबाद (आईएएनएस)| अहमदाबाद के गोदरेज गार्डन सिटी (सैटेलाइट टाउनशिप) में शुक्रवार को घरेलू हिंसा के एक संदिग्ध मामले में महिला अपने अपार्टमेंट के पास मृत पाई गई, वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल मिला।
पुलिस ने कहा कि फ्लैट में आग लगी थी।
महिला की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
दमकल कर्मियों को आग बुझाने में एक घंटे का समय लगा।
अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे उन्हें गोदरेज गार्डन सिटी के ईडन वी के फ्लैट नंबर 405, चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। जब टीम पहुंची, तो अनिल बघेल और अनीता बघेल के रूप में पहचाने गए एक दंपति को चाकू के घाव के साथ ग्राउंड फ्लोर पर देखा गया।
इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के पैरामेडिक्स ने अनीता को मृत घोषित कर दिया और अनिल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, पुलिस अनीता की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
स्थानीय निवासियों ने मीडिया को बताया कि दंपति के दो बच्चे हैं - एक बेटा जो आठवीं कक्षा में पढ़ता है और एक बेटी जो छठी कक्षा में पढ़ती है।
ऐसा लगता है कि बच्चों के स्कूल जाने के बाद दंपति के बीच झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि कपल ग्राउंड फ्लोर पर कैसे पहुंचा और घर में आग किसने लगाई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





