जाम में फंसने से महिला की मौत, कमिश्रर ने पुलिस अफसर सहित 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड

कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (Indian Industries Association) की कानपुर चैप्टर की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा निधन (Vandana Mishra Death) हो गया है. जाम में फंसने से वंदना की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक रोका गया था. रीजेंसी अस्पताल जाते वक्त काफी लंबा जाम लगा था. वंदना मिश्रा के पति पुलिस के सामने रोते-गिड़गिड़ाते रहे लेकिन जाम नहीं खुला. माना जा रहा है कि दम मिनट पहले अगर वंदना को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उनकी जान बच सकती थी.
अब इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने परिवार से माफी मांगी है. कमिश्नर ने ट्वीट किया है. वंदना मिश्रा का परिवार कानपुर के किदवई नगर में रहता है. कानपुर पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, महामहिम राष्ट्रपति वन्दना मिश्रा के असामयिक व निधन से व्यथित हुए. उन्होंने पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को बुलाकर जानकारी ली व शोक संतप्त परिवार तक उनका संदेश पहुंचाने को कहा. दोनों अधिकारियों ने अंत्येष्टि में शामिल होकर शोकाकुल परिवार तक महामहिम का संदेश पहुंचाया.
वंदना मिश्रा के निधन के बाद पुलिस ने एक ट्वीट कर माफी भी मांगी है. पुलिस कमिश्रर ने अपने ट्वीट में लिखा,' आईआईए की अध्यक्षा वन्दना मिश्रा के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं. भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है. हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो. IIA अध्यक्ष वंदना मिश्रा की मौत के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस कमिश्रर ने दरोगा समेत 3 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





