भारत

महिला की करंट की चपेट में आने से मौत

Admin4
19 March 2024 7:37 PM IST
महिला की करंट की चपेट में आने से मौत
x
भीलवाड़ा। खेत में काम करने गई एक महिला करंट की चपेट में आ गई। मामला मंगरौल थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली पुष्पा पत्नी अमर सिंह (59) बीती रात खेत में सिंचाई करने गई थी।
जब उसने सिंचाई से पहले मोटर का स्टार्टर चालू किया। इसी बीच किसी खराबी के कारण महिला को करंट लग गया।
देर रात जब महिला के परिजनों को हादसे की जानकारी हुई तो वे महिला की तलाश में खेतों में पहुंच गए। वहां उन्हें महिला बेहोश मिली। इसके बाद परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम कराने के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया.
Next Story