भारत

नशे की ओवरडोज से महिला की मौत, इस हालत में मिला शव

Shantanu Roy
9 Sept 2023 5:14 PM IST
नशे की ओवरडोज से महिला की मौत, इस हालत में मिला शव
x
गुरदासपुर। बटाला के सरकारी अस्पताल में एक महिला का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम सोनिया है जो कि नशे की आदी थी। उसकी नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। जहां महिला को मृत देखा गया, वहीं शव के पास सिरिंज भी पड़ी हुई थी। सोनिया का शव अस्पताल के ओ.पी.डी. के सामने पड़ा हुआ था, जिसे अस्पताल प्रशासन ने उठाने की कोशिश तक नहीं की। मृतका के शव को तब उठा कर डेड हाउस में रखा गया जब मीडिया अस्पताल पहुंची। इस दौरान अस्पताल में मौके पर ड्यूटी कर रही नर्स का कहना था।
उसकी ड्यूटी 8 बजे शुरू हुई तो उससे पहले डेड बॉडी पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला नशे की आदी थी, उसके शव के पास सिरिंज भी मिली है। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने कहा कि उसे भी जब पता चला कि किसी की मौत हुई है तो उन्होंने अपनी ड्यूटी करते हुए बॉडी उठवा दी। पहले भी यह महिला अस्पताल में इलाज करवाने आती थी। बटाला सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. ने कहा कि यह महिला अस्पताल के पास पहले भी नशा करती देखी गई है और अस्पताल में इलाज के लिए भी आती थी। आज जानकारी मिली है कि महिला की मौत हो गई है।
Next Story