भारत
निर्माणाधीन टावर के 13वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, सुरक्षा मानकों पर फिर उठे सवाल
jantaserishta.com
30 April 2024 6:04 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
महिला मजदूर के रूप में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करती थी।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
मामला बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित ला रेजिडेंशिया हाउसिंग सोसाइटी का है। मिली जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन टावर में एक महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र 30 साल थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला मजदूर के रूप में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करती थी।
सूचना के मुताबिक गंगोत्री ला रेजिडेंशिया हाउसिंग सोसाइटी में लेबर का काम करती थी। मंगलवार को वह 13वें फ्लोर से गिर गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल से कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Tagsनिर्माणाधीन टावरसुरक्षा मानकग्रेटर नोएडा वेस्टUnder Construction TowerSafety StandardsGreater Noida West
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





