भारत
ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, लोगों ने लगाई आग
jantaserishta.com
1 May 2024 11:40 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
पटना में एनएच 27 के पास बहादुरगंज मोड़ में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोग और परिजनों ने ट्रक में आग लगा दी. लोगों ने जमकर हंगामा भी किया. बताया जा रहा है कि स्थानीय कजलामनी की रहने वाली शिरमुनी टूडडू अपनी बेटी के घर जा रही थी.
इस दौरान बहादुरगंज मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आ जाने घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ट्रक चालक की लापरवाही से महिला की जान चली गई. घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और ट्रक में आग लग दी. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष संदीप कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिसकर्मी बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए.
साथ ही लोगों को समझ बुझाकर पुलिस की टीम ने जाम खुलवाया. उधर, ट्रक में आग लगाए जाने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई थी. थोड़ी ही देर में ट्रक में लगी आग को बुझा दिया गया. परिजनों का आरोप था कि ट्रक चालक की लापरवाही से महिला की जान चली गई.
घटना के बाद मृतका महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. सड़क पर ही महिला की लाश से लिपटकर परिजन रो रहे थे. टाउन थाना की पुलिस ने किसी तरह लोगों के आक्रोश को शांत कराया. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है. स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शफी आलम ने बताया कि आए दिन एनएच 27 तीन गेट पर इस तरह घटना होती रहती हैं.
Tagsपटनापटना न्यूज़बिहारबिहार न्यूज़बहादुरगंज मोड़दर्दनाक मौतPatnaPatna NewsBiharBihar NewsBahadurganj turnpainful death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





