भारत
Thar से दबकर महिला की दर्दनाक मौत...चीखती रही, दिल दहला देने वाला LIVE वीडियो
jantaserishta.com
4 April 2026 4:06 PM IST

x
देखें वीडियो.
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग महिला की थार गाड़ी से दबकर मौत हो गई. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं.
वीडियो के मुताबिक घटना उस समय हुई जब महिला का पौत्र घर के अंदर थार गाड़ी खड़ी कर रहा था. जबकि महिला मुख्य गेट बंद करने के लिए बाहर खड़ी थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी बैक गियर में चल पड़ी और तेजी से पीछे की ओर बढ़ने लगी. जैसे ही महिला ने गाड़ी को अपनी ओर आते देखा, वह घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी.
उसने गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन गाड़ी की रफ्तार बढ़ती चली गई. देखते ही देखते वह गाड़ी के साथ पीछे की ओर खिंचती चली गई और कुछ ही सेकंड में गाड़ी दीवार से जा टकराई. इस टक्कर के दौरान महिला गाड़ी के साथ ही दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई.
महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है. हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है.
Tagsउत्तर प्रदेशफर्रुखाबादमौत वीडियोथारहादसा वीडियोUttar PradeshFarrukhabaddeath videoTharaccident video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





