भारत
महिला के साथ हैवानियत, निजी अंग में लोहे की रॉड डालने के बाद ट्रैक्टर से रौंदा
jantaserishta.com
8 Oct 2023 12:57 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है।
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक महिला के साथ क्रूरता और अमानवीय बर्ताव करने का मामला सामने आया है। जमीन विवाद में दबंगों ने महिला के निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उस पर ट्रैक्टर चढा दिया। महिला की हालत गंभीर है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जमोड़ी थाना क्षेत्र का है, यहां के कुर्रवाह गांव में जमीन को लेकर दो परिवारों में विवाद था और यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दूसरे पक्ष की महिला के साथ पहले मारपीट की और फिर उसके निजी अंग में लोहे की रोड तक डाल दी। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रैक्टर का पहिया भी उस पर चढ़ा दिया।
महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा के अस्पताल में रेफर किया गया है। महिला के बेटे का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले परिवार से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। उसके परिवार ने जमीन खरीदी है और दबंग उस पर कब्जा कर जुताई कर रहे थे। मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की और लोहे की रॉड निजी अंग में डाल ली।
उसने आगे कहा कि, उसके बाद जान से मारने की नीयत से मां पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। महिला को मृत मानकर वो सभी फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस की माने तोे जमीन विवाद के चलते महिला के साथ मारपीट की गई है और उसकी ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही जहां तक निजी अंग में लोहे की रोड डालने की बात है, वह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





