भारत
मानवता की मिसाल: महिला CRPF अधिकारी की हो रही तारीफ, जानें वजह
jantaserishta.com
3 Jan 2023 10:57 AM IST

x
DEMO PIC
सभी से दूसरों की मदद करने की अपील की है.
जम्मू (आईएएनएस)| नए साल के पहले दिन सीआरपीएफ की एक महिला अधिकारी ने एक नागरिक की जान बचाकर मानवता की मिसाल कायम की है। यह घटना रविवार को हुई जब सीआरपीएफ की वरिष्ठ अधिकारी कमल सिसोदिया ने जम्मू शहर के कंजुआनी इलाके में जम्मू-पठानकोट रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा। रोड पर वाहन लगातार गुजर रहे थे और कई लोग इस शख्स को देख रहे थे, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। जब सीआरपीएफ अधिकारी कमल सिसोदिया ने वहां से गुजरते हुए इस व्यक्ति को देखा तो वह अपनी कार से तुरंत उतरीं और युवक को पास के अंकुर अस्पताल ले जाने से पहले उसका प्राथमिक उपचार किया।
शख्स की पहचान जम्मू के रहने वाले अंशुमान खजुरिया के रूप में हुई है। अंशुमान के परिवार के सदस्यों ने कहा कि सीआरपीएफ अधिकारी द्वारा समय पर की गई मदद के कारण वह बच गए, जिसके लिए वे उनके सदैव आभारी रहेंगे।
अंशुमान ने भी अपने दिल की गहराइयों से सीआरपीएफ का शुक्रिया अदा किया और सभी से दूसरों की मदद करने की अपील की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





