भारत
महिला ने पार की सारी हदें, पड़ोसी से ननद का करवाया रेप, घिनौनी वारदात से पुलिस भी दंग
jantaserishta.com
1 April 2024 11:33 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक भाभी ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। भाभी की हैवानियत का जब सारा मामला पुलिस के पुलिस के पास पहुंचा तो वह दंग रह गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला शुरू कर दिया है। जबकि, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाभी ने नाबालिग ननद को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी को बुलाया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की भाभी ने फोटो और वीडियो भी बनाया। पटेलनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की भाभी और पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग लड़की के पिता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 26 मार्च की रात वह पत्नी के पास अस्पताल में चले गए। आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे की पत्नी ने 17 वर्षीय बेटी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। वह बेहोश हो गई।
आरोप है कि इस दौरान बहू ने पड़ोस में रहने वाले युवक को बुलाया। उसने बेहोश किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी बहू ने प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी और पीड़िता की भाभी किसी को न बताने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिसदेहरादूनरेपUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand PoliceDehradunRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





