भारत

महिला ने किया हंगामा, महिला कांस्टेबल पर किया हमला, जानें मामला

jantaserishta.com
14 Dec 2022 12:23 PM IST
महिला ने किया हंगामा, महिला कांस्टेबल पर किया हमला, जानें मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

दांत से काटकर घायल कर दिया.
सम्भल: उत्तर प्रदेश के सम्भल में कोर्ट में पेशी पर आई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने जमकर उत्पात मचाया. उसने दो महिला कांस्टेबल को दांत से काटकर घायल कर दिया. फिर कस्टडी से छूटकर भाग गई. विक्षिप्त महिला ने कचहरी से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा किया, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कुछ देर बाद पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और उसका अस्पताल में मेडिकल कराया. वहीं, महिला कांस्टेबलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बहजोई थाने की पुलिस चंदौसी में सीजेएम कोर्ट में एक महिला को पेशी पर लाई थी. बताते हैं कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसे बरेली पागल खाने में भर्ती कराने के लिए पुलिस कोर्ट से आदेश लेने आई थी. महिला कांस्टेबल राखी राजपूत और मोनिका महिला के साथ आई थीं.
बताया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी में आई महिला किसी तरह से छूट कर कचहरी परिसर से बाहर निकल आए और जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गईय साथ में आई दोनों महिला कांस्टेबलों ने महिला को पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान काफी देर तक महिला पुलिस कर्मियों की महिला को पकड़ने के लिए खींचतान जारी रही. जहां महिला ने दोनों महिला सिपाहियों पर हमला बोलते हुए उन्हें काट लिया. काफी देर तक महिला का उत्पात जारी रहा, लेकिन काफी देर बाद महिला को पकड़ लिया गया. फिर कोर्ट के आदेश पर महिला को बरेली भेज दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story