
x
पढ़े पूरी खबर
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित मयूर होटल से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। यहां सीआरपीएफ की एक महिला सिपाही की उसके पति ने हथेली काट दी गई। महिला शुक्रवार को अपने पति के साथ कानपुर से दिल्ली में हवलदार की विभागीय परीक्षा देने के लिए आई थी। होटल के कमरे में महिला के दोनों हाथों में टेप बंधा हुआ था और उसकी एक हथेली कटी हुई बाथरूम में मिली।
महिला की पहचान वंदना कुशवाह (28) निवासी आशा नगर गल्ला मंडी, कानपुर के रूप में हुई है। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर घटना के बाद से फरार आरोपी पति सतीश की तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारी का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही हथेली काटे जाने के मकसद के बारे में पता चल पाएगा। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि महिला का पति महिला से नौकरी नहीं करवाना चाहता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे पुलिस को होटल में महिला की हथेली काटे जाने की जानकारी मिली। थी। वहां होटल कर्मियों ने बताया कि महिला फिलहाल बेहोशी की हालत में है। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह कमरा नंबर 107 में पहुंचे थे।
कमरे में पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के दोनों हाथ टेप से बंधे हुए हैं और उसकी एक हथेली को धारदार हथियार से काटा गया है। छानबीन के दौरान महिला की हथेली पुलिस को बाथरूम में मिली। बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर महिला की हथेली को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
होटल प्रबंधक से पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पति के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे होटल पहुंची थी। दंपती ने खाने का आर्डर किया था। आशंका है कि खाने में पत्नी को नशीला पदार्थ देने के बाद आरोपी ने उसकी हथेली काटी है।
रात में जब महिला को होश आया तो वह दर्द की वजह से चिल्लाने लगी। पुलिस को होटल के कमरे से महिला का पहचान पत्र मिला। जिसके जरिए ही पता चला कि महिला सीआरपीएफ में बतौर सिपाही कानपुर तैनात है। हवलदार पद के लिए दिल्ली में उसका परीक्षा केंद्र जीटी करनाल रोड पर था।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़महिला सिपाही का सनकी पति ने काटा हाथमहिला सिपाहीDelhiDelhi Newswoman constable's crazy husband chopped off her handwoman constable
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





