भारत
महिला पुलिसकर्मी को लगाया चूना, जालसाज ने अपने रिश्तेदार को बताया आईपीएस
jantaserishta.com
10 March 2024 11:53 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बरेली: अपने भाई को आईपीएस और फूफा को अल्पसंख्यक विभाग का सचिव बताकर ठग ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) की महिला सिपाही से ठगी कर ली। आरोपी ने महिला सिपाही को उसके भाई की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इस मामले में सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एएनटीएफ यूनिट तैनात महिला सिपाही रिजवाना ने पुलिस को बताया कि यूपीएससी की पढ़ाई के दौरान करीब साल भर पहले प्रतापगढ़ में थाना कुंडा के मुनेरही वसियारा निवासी हर्ष शुक्ला से उनकी बातचीत होती थी। उस दौरान हर्ष ने बताया कि उसका एक घर छत्तीसगढ़ में भी है। वहां उसके भाई आकाश शुक्ला रहते हैं, जो 2020 बैच के आईपीएस हैं। इसके अलावा उसने अपने फूफा सरस्वती त्रिपाठी को अल्पसंख्यक विभाग में सचिव बताया। हर्ष ने बताया कि वे लोग सरकारी मदरसों में संविदा पर क्लर्क की नौकरी लगवाते हैं। कहा कि कुछ समय बाद सरकारी पदों पर भर्ती निकालेगी तो इन्हीं स्थाई कर दिया जाएगा।
इस पर वह हर्ष के झांसे में आ गई और अपने भाई के लिए नौकरी की बात की। इस पर आरोपी ने दो लाख रुपये का खर्च बताया। उन्होंने पूरी रकम एक बार में देने में असमर्थता जताई तो उसने किस्तों में भुगतान करने को कहा और धीरे-धीरे उनसे 1.95 लाख रुपये लिए। फरवरी 2024 में उनके भाई की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और फिर मंत्रालय से पत्र जारी कराने के नाम तीस हजार रुपये फिर मांगने लगा। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





