भारत

भगवान से मिलने की चाहत में महिला ने किया सुसाइड...छत से कूदकर दी जान

Admin2
24 Jan 2021 12:38 PM GMT
भगवान से मिलने की चाहत में महिला ने किया सुसाइड...छत से कूदकर दी जान
x
मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 40 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह विदेशी नागरिक थी। पुलिस ने बताया कि रशियन बिल्डिंग के नाम से मशहूर वृंदावन धाम अपार्टमेंट से कूदकर महिला ने जान दे दी।पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि 40 वर्षीय तान्या हेमोलोसकिया ने शाम करीब सात बजे आत्महत्या कर ली।'' महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? उन्होंने कहा कि तान्या के एक मित्र ने बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान रहती थी।

वहीं स्थानिय लोगों ने बताया कि मथुरा थाना वृंदावन के रशियन बिल्डिंग की छत से लगभग 40 वर्षीय रशियन महिला तान्या हेमेलोसके ने भगवान कृष्ण के प्रेम में और मिलने की चाहत में कूदकर की अपनी जीवन लीला समाप्त। रशियन महिला द्वारा आत्म हत्या कर लेने से आसपास के इलाके और प्रशासन में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही आला अधिकारियों के साथ साथ एलएआईयू भी मौके पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से थाना वृंदावन कोतवाली के रशियन बिल्डिंग जिसको वृंदावन धाम अपार्टमेंट भी कहा जाता है उसी रशियन बिल्डिंग में लगभग 40 वर्षीय रशियन महिला तान्या हेमेलोसके रहती थी और भगवान कृष्ण की पूजा करती थी और दूसरे रूप में यह कहा जाए कि भगवान कृष्ण के प्रेम के चलते तान्या हेमेलोसके भगवान कृष्ण से मिलना चाहती थी इसी के चलते भगवान से मिलने की चाहत में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Next Story