भारत
BIG BREAKING: महिला ने किया ट्रिपल मर्डर, पति और 2 बच्चों को मार डाला
jantaserishta.com
26 Feb 2023 10:09 AM IST

x
दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है.
गोरखपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के साहबगंज में एक महिला ने रविवार को अपने घर में अपने पति और दो सौतेले बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई चाकू भी जब्त कर ली गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 साल के अवधेश गुप्ता ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद दोबारा शादी की थी। पहली पत्नी से उसे दो बेटे आर्यन और पीहू हुए।
उसकी दूसरी पत्नी नीलम संत कबीर नगर की रहने वाली हैं और उसकी पहली शादी से एक बेटी है।
सूत्रों के मुताबिक, नीलम के किसी और शख्स से संबंध थे और वह अपने पति और सौतेले बेटों से छुटकारा पाना चाहती थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद नीलम ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उसके पति और सौतेले बेटों पर हमला कर रहे हैं।
पुलिस उसके घर पहुंची और अवधेश और दोनों बेटों को खून से लथपथ देखा। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई।
एसपी उत्तर मनोज अवस्थी ने कहा कि उन्होंने अवधेश की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और नीलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





