भारत

महिला ने 3 बच्चों के साथ की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिले शव

jantaserishta.com
29 March 2023 6:09 PM IST
महिला ने 3 बच्चों के साथ की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिले शव
x
कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के पलामू में बुधवार दोपहर एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। महिला की पहचान इसी जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़कपुर गांव निवासी रवि सिंह की पत्नी मनीता देवी के रूप में हुई है। बच्चे भी इसी दंपति के हैं। इनमें दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा वहां एक मिक्सचर के पैकेट का रैपर मिला है। माना जा रहा है कि महिला और बच्चों ने मौत के पहले मिक्सचर खाया था। बताया जा रहा है कि महिला तकरीबन एक पखवाड़े पहले अपने घर से निकली थी और आज बच्चों के साथ कहीं जाती देखी गई थी। पुलिस ने महिला के पति और उनके परिजनों को सूचित किया है। महिला का मायके भी पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता गांव में है।
बुधवार दोपहर महिला और बच्चों के शव ट्रैक पर पड़े होने की खबर फैली तो बड़ी संख्या में लोग वहां जुट आए। शवों को उठाए जाने तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया। लगभग एक घंटे बाद शव उठाए जाने के बाद लाइन को चालू किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पलामू एसपी चंदन सिन्हा सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story