भारत

महिला ने की आत्महत्या, वजह जानकर चौंकी पुलिस

jantaserishta.com
12 July 2022 11:54 AM IST
महिला ने की आत्महत्या, वजह जानकर चौंकी पुलिस
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अपनी एक साल की मासूम बच्ची के साथ फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में पति की प्रताड़ना और जुड़वा बेटियां पैदा होने पर ससुरालियों के तानों से परेशान विवाहिता ने अपनी एक साल की मासूम बच्ची के साथ फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया तो वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

दिल दहला देने वाली यह घटना अजनर थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव की है. एक विवाहिता ने अपनी 1 साल की मासूम बच्ची के साथ फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी. बताया जाता है कि अजनर थाना क्षेत्र के स्यावन गांव में रहने वाले मनीराम राजपूत ने अपनी पुत्री रीता का विवाह 3 साल पहले महुआ बांध गांव निवासी महेंद्र राजपूत के साथ किया था.
शादी के बाद से ही पति महेंद्र, रीता को शराब पीकर मारता-पीटता तो वही अन्य ससुराली जन भी उसे आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते रहते. हद तो तब हो गई जब एक साल पहले रीता ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया. इसके बाद से पति की प्रताड़ना बढ़ती चली गई.
रीता ने जुड़वा बच्चियों आशी और राशि के पैदा होने के बाद से सब कुछ ठीक होने की उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन पति और ससुराली जन दो बेटियां पैदा होने को लेकर उसे आये दिन ताना देते और पति शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता. वही नंद भी उसे ताने देकर अपमानित करती. हताश होकर रीता ने खौफनाक कदम उठा डाला.
जब दादा दादी के साथ एक बच्ची राशि रिश्तेदारों के यहां गई थी, तभी रीता ने सूने घर में फांसी के फंदे से लटक कर दूसरी बच्ची के साथ अपनी जान दे दी. मृतका ने पहले अपनी एक साल की पुत्री आशी को पंखे में फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया और खुद भी दूसरे पंखे से लटक कर मौत की नींद सो गई.
जब परिवार के लोगों ने यह मंजर देखा तो सभी के होश उड़ गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतार कर पंचनामा भरते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस पूरे मामले को लेकर मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और दो पुत्रियां पैदा होने पर ताने मारने जैसा गंभीर आरोप लगाया है .
वहीं इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आर.के. गौतम ने बताया कि मां-पुत्री के आत्महत्या करने के मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story