भारत
2 बेटों को मारने के बाद महिला ने दी जान, कुएं में फेंका
jantaserishta.com
14 March 2023 12:37 PM IST

x
मचा हड़कंप.
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के नमक्कल जिले में 27 वर्षीय एक महिला ने पहले अपने दो बेटों को कुएं में फेंक कर मार डाला और फिर खुदकुशी कर ली। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बारे में पता चलने पर, महिला के सत्तर वर्षीय पिता ने नींद की गोलियां खा लीं और अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाए गए।
वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खराब है।
जी. गुणवती (27) की शादी 2017 में एम. गोपी से हुई थी और इस दंपति के दो बच्चे हैं।
बड़ा बेटा पांच साल का और दूसरा महज 18 महीने का था।
पुलिस के मुताबिक, गुणवती अपने पति के साथ झगड़े के बाद पिछले कुछ महीनों से अपने पिता के साथ रह रही थी।
सोमवार की रात बच्चों ने खाना खाने से मना किया तो उसने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने कहा कि यह देखकर महिला के पिता ने उसे डांटा जिसके बाद वह अपने दोनों बेटों को लेकर घर से निकल गई।
बाद में उसने अपने बच्चों को एक मंदिर के पास कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह मोटर पंप के कमरे में गई और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए नमक्कल जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Tagsतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु पुलिसखुदकुशीहत्याtamilnadutamilnadu newstamilnadu policesuicidemurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





