भारत

महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

Admin4
19 Feb 2024 8:48 AM GMT
महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या
x
ऊना। जिला ऊना में मैहतपुर के अंतर्गत एक 32 वर्षीय महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। बता दें महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की है। महिला की पहचान रजनी देवी निवासी भटोली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल रजनी देवी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए।
जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
Next Story