भारत

महिला ने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
4 April 2025 3:56 PM IST
महिला ने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

तड़पकर मौत हुई.
जामनगर: गुजरात के जामनगर से सामूहिक आत्महत्या की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक मां ने अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी. हालांकि, प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया. 3 अप्रैल को जामनगर के ध्रोल तहसील के सुमरा गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा और गहन जांच शुरू कर दी.
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मरने वाले के परिवार में सास-ससुर के अलावा पांच बच्चे मिलाकर 7-8 लोग थे और उनका जीवन निर्वाह मुश्किल से चल रहा था. कल अचानक माता बच्चों के स्कुल गई और वहां से उनकों दवा लेने जाने का बहाना निकालकर ले गई और शाम को पता चला की गांव के कुएं में उन सभी की लाश तैर रही है. जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और पांच लाशें बाहर निकाली गई.
जामनगर के एसपी ने कहा कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वहां जाकर प्राथमिक जांच की गई और आकस्मिक मौत का केस दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाया गया है.अभी तक महिला के परिवार की ओर से ससुराल पक्ष पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है. हमारी प्राथमिक जांच में गृह कलेश या फिर आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया होने की संभावना है पर अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. परिवार से पूछताछ के बाद ही सही जानकारी या वजह सामने आ पाएगी. अभी परिवार की स्थिति ऐसी नहीं है कि उनसे पूछताछ हो पाए.
मृतकों में 32 साल की भावनाबेन टोरिया, उनका 10 साल का बेटा आय़ुष , 8 साल की बेटी आजु, 4 साल की बेटी आनंदी और 3 साल का बेटा ऋत्विक शामिल है. उनकी सबसे छोटी बेटी अपनी दादी के पास थी. वो जिंदा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story