भारत

8वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की ख़ुदकुशी

Shantanu Roy
2 Feb 2023 1:43 PM GMT
8वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की ख़ुदकुशी
x
जांच में जुटी पुलिस
पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में एक महिला ने एक सोसाइटी की 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने ही महिला का सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रीटा सिंगला निवासी सेक्टर 24 के रूप में हुई है। सुसाइड के कारणों को लेकर कहा जा रहा है कि वह मानसिक रोगी थी, उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस की छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे महिला रीटा सिंगला घर में खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकल गई।
उनके परिजन घर पर ही थे। इसके बाद महिला सोसायटी की आठवीं पर पहुंची पहुंची और वहां से कूद गई। आवाज सुनते ही सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे। महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। महिला के परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही चंडी मंदिर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story