भारत

महिला ने खुद को वॉशरूम में बंद करके आग लगाकर आत्महत्या की, क्लब में हड़कंप

jantaserishta.com
6 Jun 2023 9:31 AM IST
महिला ने खुद को वॉशरूम में बंद करके आग लगाकर आत्महत्या की, क्लब में हड़कंप
x
लोगों ने बाथरूम से धुआं निकलते देखा...
लखनऊ: लखनऊ के जिमखाना क्लब में 28 वर्षीय एक महिला ने खुद को वॉशरूम में बंद करके आग लगाकर आत्महत्या कर ली। क्लब के सचिव अशोक अग्रवाल ने कहा, बस्ती की रहने वाली महिला क्लब परिसर में काम करती और रहती थी। वह एक अन्य कर्मचारी की बेटी भी है।
डीसीपी (सेंट्रल) अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, लोगों ने बाथरूम से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया और महिला की मदद करने की कोशिश की गई। हालांकि, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और आग लगा ली। फिलहाल, अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कैसरबाग के एसएचओ रामेंद्र तिवारी ने कहा कि उनकी कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story