भारत

महिला आयोग सदस्य की कार का पहिया हुआ पार, चोरों ने लगा दी ईंट

jantaserishta.com
29 Nov 2020 3:35 PM IST
महिला आयोग सदस्य की कार का पहिया हुआ पार, चोरों ने लगा दी ईंट
x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां भाजपा नेता व महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी की सरकारी कार का अज्ञात चोरों ने पहिया चोरी कर लिया. बीजेपी नेता द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक, उनकी इनोवा कार घर के बाहर खड़ी थी. यही नहीं चोरों ने टायर खोलकर कार को ईंट पर खड़ा किया और फरार हो गए.

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस गली में लगे सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है. दरअसल, ये मामला क्वारसी थाना इलाके के ज्ञान सरोवर कॉलोनी की घटना है. कॉलोनी में भाजपा की वरिष्ठ नेता मीना कुमारी का आवास है.
मीना कुमारी भाजपा नेता व वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं. देर रात एक शादी समारोह से वह वापस घर पहुंचीं. उन्होंने अपनी इनोवा कार घर के बाहर खड़ी कर दी और वह अपने घर में जाकर अंदर सो गईं.
सुबह जाकर देखा तो इनोवा कार का एक पहिया गायब था और कार ईटों पर खड़ी हुई थी. तत्काल भाजपा नेता ने इस मामले की सूचना थाना अध्यक्ष क्वारसी छोटेलाल को दी. जिसके बाद गली में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने शुरू किए गए.
आरोपियों की तलाश के लिए थाना अध्यक्ष ने कहा है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story