भारत

पहले विश्वास जीता...मैट्रिमोनियल साइट पर महिला के साथ ठगी

jantaserishta.com
19 Jan 2023 10:36 AM IST
पहले विश्वास जीता...मैट्रिमोनियल साइट पर महिला के साथ ठगी
x

DEMO PIC 

फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया।
लखनऊ (आईएएनएस)| एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए मिले एक व्यक्ति ने एक महिला से तीन लाख रुपये ठग लिए। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि अक्टूबर 2021 में अरेंज मैरिज करने वाली वेबसाइट के जरिए उसकी वाराणसी के आरोपी नंद लाल यादव से मुलाकात हुई थी।
नंदलाल महिला से बात करता रहा और उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और लड़की के परिवार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने पीड़िता के संपर्क में रहकर उसका विश्वास जीत लिया और बाद में पैसे की मांग की जो उसके दोस्त को किसी जरूरी काम के लिए चाहिए था।
महिला ने उसके दिए बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपी गायब हो गया और फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। इस पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एसएचओ, आलमबाग, बृजेश यादव ने कहा कि आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story