भारत

सड़क पर दौड़ी मौत: टहल रही थी महिला, तभी...

jantaserishta.com
20 March 2023 9:51 AM IST
सड़क पर दौड़ी मौत: टहल रही थी महिला, तभी...
x
मचा हड़कंप.
मुंबई (आईएएनएस)| मुंबई में सुबह तड़के तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक 39 वर्षीय महिला सीईओ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान राजलक्ष्मी राजकृष्णन के रूप में हुई है। महिला रविवार को सुबह लगभग 6.30 बजे वर्ली सैरगाह पर टहल रही थी।
एक चश्मदीद ने कहा कि अचानक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क-डिवाइडर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई और जैसे ही चालक ने नियंत्रण खो दिया, वाहन ने राजलक्ष्मी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजलक्ष्मी हवा में उछल कर कई फीट दूर जा गिरी, जिससे उनके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। तभी तत्काल अन्य वॉकर-जॉगर्स उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े।
उन्होंने एसयूवी चालक को भी पकड़ लिया, जिसकी पहचान सुमेर मर्चेट के रूप में हुई है। चालक को भी मामूली चोटें भी आई हैं।
महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर में गिरफ्तार करने से पहले वर्ली पुलिस ने मर्चेट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मर्चेट पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने उसके नशे की हालत में होने की पुष्टि के लिए उसके ब्लड के नमूने को जांच के लिए भेजा है। मृतक महिला एक टेक फर्म की सीईओ थी और एक स्थानीय जॉगर्स ग्रुप की सदस्य भी थी, जबकि आरोपी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story