भारत

एयरपोर्ट पर महिला 22 सांपों के साथ पकड़ी गई, नजारा देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ

jantaserishta.com
30 April 2023 9:13 AM IST
एयरपोर्ट पर महिला 22 सांपों के साथ पकड़ी गई, नजारा देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक महिला को चेन्नई हवाईअड्डे पर विभिन्न प्रजातियों के 22 सांपों के साथ गिरफ्तार किया है। महिला 28 अप्रैल को कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर एके13 से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची। कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ा।
एक अधिकारी ने कहा, "उसके सामान की जांच करने पर एक गिरगिट के साथ विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप पाए गए। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के साथ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत सरीसृप जीवों को जब्त कर लिया गया।"
महिला को शनिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story