भारत
महिला को पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट की कार्यवाही के दौरान बना रही थी वीडियो, फिर हुआ हैरान करने वाला खुलासा
jantaserishta.com
29 Jan 2023 12:18 PM IST

x
इंदौर (आईएएनएस)| इंदौर में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के लिए जासूसी का काम करने वाली युवती पुलिस के शिकंजे में है। यह युवती अधिवक्ता की ड्रेस में न्यायालय पहुंची थी और वीडियो बनाने के साथ फोटो खींच रही थी। मामला 'पठान' फिल्म का विरोध करने वाले हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की जासूसी से जुड़ा हुआ है। 25 जनवरी को पठान फिल्म का विरोध करने के आरोप में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनकी सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। इस सुनवाई के दौरान एक महिला अधिवक्ता की ड्रेस में पहुंची और वह न्यायालय में चल रही सुनवाई और प्रोसीडिंग के दस्तावेजों की वीडियोग्राफी व फोटो खींचने लगी। इस संदिग्ध महिला को जब पकड़ा गया तो उसके पास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद भी हुई। साथ ही उसके पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया के लिए काम करने की जानकारी भी सामने आई है।
बताया गया है कि पुलिस ने जिस महिला को पकड़ा है वह इंदौर की निवासी है और उसका नाम सोनू मंसूरी है। पकड़ी गई संदिग्ध महिला सोनू का कहना है कि वह एक महिला अधिवक्ता के कहने पर यहां वीडियो बनाने आई थी, वह प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के लिए रेकी भी कर रही थीं।
TagsइंदौरपीएफआईIndore NewsIndore PolicePFIWoman Arrestedइंदौर न्यूज़इंदौर पुलिसमहिला गिरफ्तारIndoreइंदौर न्यूज़इंदौर पुलिसमहिला गिरफ्तारIndore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





