पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई थी महिला, लगी गोली, देखें भयानक वीडियो

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में दारोगा की लापरवाही एक महिला की जान पर बन आई। हादसा उस दौरान हुआ जब एक महिला पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए थाने गई थी। उस दौरान दारोगा ने सिपाही से पिस्टल ली और फिर उसे लोड कर दिया। पिस्टल दारोगा के हाथ में ही थी, इसी दौरान अचानक से गोली चल गई। गोली सीधे महिला को लगी, जिससे महिला अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद दारोगा फरार हो गया। महिला की मौत से परिवार में आक्रोश फैल गया तो एसएसपी ने दारोगा को तुरंत सस्पेंड कर दिया। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के हड्डी गोदाम तुर्कमान गेट की रहने वाली इशरत पत्नी मोहम्मद शकील शुक्रवार को पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए कोतवाली गई थी। कोतवाली में भुजपुरा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार शर्मा सामने खड़े थे। थाने में मौजूद सिपाही ने दारोगा को पिस्टल थमा दी। इसके बाद दारोगा ने पिस्टल को लोड किया और फिर उसे हाथ में पकड़ लिया। जब कि महिला कुछ बता पता उससे पहले ही दारोगा के हाथ में मौजूद पिस्टल अचानक से चल गई। पिस्टल से निकली गोली सीधे महिला के सिर में लगी। गोली लगते ही महिला अचेत होकर गिर गई। इसके बाद दारोगा मौका पाकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह सहित तमाम लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इधर एसएसपी ने दारोगा मनोज को तुरंत सस्पेंड कर दिया है।
अलीगढ़ : दरोगा की लापरवाही से उसकी पिस्टल से चली गोली एक महिला के सिर में लगी। महिला पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने आई थी तभी अचानक दरोगा मनोज शर्मा की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई जो सीधे महिला के सिर में लगी।
अलीगढ – घटना का CCTV… लाइव वीडियो गोली लगते हुए pic.twitter.com/kRMIWNz5dD
— Arjun Chaudharyy (@Arjunpchaudhary) December 8, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






