भारत

डायन बताकर महिला को जिंदा जलाया, पीड़िता ने कुएं में लगाई छलांग

Rani Sahu
18 Feb 2022 11:55 PM IST
डायन बताकर महिला को जिंदा जलाया, पीड़िता ने कुएं में लगाई छलांग
x
बिहार के नवादा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है

Nawada : बिहार के नवादा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला को डायन बताकर जिंदा जलाकर मार दिया. यह घटना रजौली थाना क्षेत्र की सवैयाटांड़ पंचायत के चटकरी गांव की है. महिला गांव में झाड़-फूंक करती थी. महिला की बहन और बहनोई ने घटना की जानकारी रजौली थाने को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

युवक की मौत से आक्रोशित थे गांव के लोग
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले गांव में एक युवक रात में सोया और सोया ही रह गया. उसकी मौत को लेकर परिजनों को संदेह हुआ कि महिला ने कुछ जादू-टोना कर दिया. इसी बात पर गांव के लोग आक्रोशित हो गये. लोगों ने महिला को जबरन उसके घर से बाहर निकाला. फिर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. हालांकि महिला अपनी जान बचाने के लिए गांव के पास एक तालाब में कूद गयी. हालांकि उसकी मौत हो गयी.
पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया
इससे पहले भी बिहार के दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में एक सनकी पति द्वारा पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया था. सनकी पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर इस घटना को अंजाम दिया था. घटना का वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की गयी. उसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पति रणवीर सदा को गिरफ्तार कर लिया.
Next Story