भारत

महिला ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
15 May 2024 9:11 PM IST
महिला ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, देखें VIDEO...
x
पुलिस के सामने की मारपीट
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में भीख मांग रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चोरी के शक में महिला ने बुजुर्ग की बेहरमी से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां एक आरक्षक भी मौजूद रहा, लेकिन वह बुजुर्ग को बचाने के बजाय वीडियो बनाता रहा। बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया तिराहे की है। जहां फुटपाथ पर बैठकर एक बुजुर्ग भीख मांग रहा था।
इस दौरान एक महिला आई और चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ जमकर मारपीट करने लगी। मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे। इस बीच वहां एक आरक्षक भी मौजूद था, लेकिन वह बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो बनाता रहा। वायरल वीडियाे में देखा जा सकता है कि महिला बुजुर्ग के बाल पकड़कर पिटाई करती हुई नजर आ रही है। जबकि आरक्षक घटना का वीडियो बनाते नजर आ रह है। अब देखना होगा कि पुलिस अधिकारी आरक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं पड़ाव थाना पुलिस महिला के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।
Next Story