भारत

महिला ने मासूम के साथ बर्बरता की, प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप

Nil dhankar
20 March 2025 6:43 AM IST
महिला ने मासूम के साथ बर्बरता की, प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप
x
पड़ोस में रहती है...

यूपी। जौनपुर में कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में घर से बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय एक मासूम के साथ बबर्रता का मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के लोगों ने गांव की ही एक महिला पर आरोप लगाया है।

इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। उधर, मासूम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।बदलापुर खुर्द गांव निवासी रेखा पत्नी दीपक बिंद ने आरोप लगाया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा श्रेयांस रविवार की अपरान्ह घर के बाहर खेल रहा था।

इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस की एक महिला ने बच्चे का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दी। जिससे मासूम लहूलुहान होकर तड़पने लगा। कुछ देर बाद बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे को लहूलुहान स्थिति में देखकर परिजन जब तक पहुंचे आरोपित महिला वहां से भाग चुकी थी। घायलावस्था में श्रेयांश को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।

Next Story