घर में घुसकर महिला के साथ दरिंदगी, अदालत ने सुनाया फैसला

कानपुर: कानपुर के घाटमपुर में घर में घुसकर महिला से गैंगरेप में दो युवकों को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। दोनों पर 23- 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कस्बे के एक गांव की रहने वाली महिला के यहां 29 अक्तूबर 2018 को मायके के नवलेश व जयप्रकाश आए थे। उस समय पति घर पर मौजूद नहीं था। महिला को अकेला देखकर दोनों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो परिवार के लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पति की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों का चालान करने के साथ आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया था।
मौजूदा समय में सुनवाई एडीजे फास्ट ट्रैक सुरेंद्र सिंह की कोर्ट संख्या-प्रथम में चल रही थी। एडीजीसी अमित चौहान के मुताबिक वादी व गवाहों के बयानों के साथ पुलिस की विवेचना व मेडिकल रिपोर्ट के अनुशीलन तथा अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने अभियुक्तों को 20 साल की सजा सुनाई। जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर 23-23 माह की अतिरिक्त सजा का भी आदेश किया गया है। जुर्माना की पूरी धनराशि पीड़िता को दिए जाने का कोर्ट ने आदेश दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






