भारत

महिला ने पेंशन के पैसों से गांव के लिए खरीदी एंबुलेंस, पूरी स्टोरी है खास

jantaserishta.com
18 April 2022 10:58 AM IST
महिला ने पेंशन के पैसों से गांव के लिए खरीदी एंबुलेंस, पूरी स्टोरी है खास
x

DEMO PIC

फतेहपुर शेखावटी: राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में एक महिला ने पेंशन और बचत के रुपयों से गांव के लिए 10 लाख रुपए की एंबुलेंस खरीदी. दरअसल, 4 साल पहले नीमकाथाना की रहने वाली धर्मा देवी के पति रिटायर्ड सुबेदार को हार्ट अटैक आ गया था. एंबुलेंस ना मिलने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. जिससे उनकी मौत हो गई.

महिला ने तभी से पैसे जोड़ने शुरू कर दिए और अब 10 लाख रुपए की एंबुलेंस खरीद कर गांव के अस्पताल को सौंपी. ताकि एंबुलेंस ना मिलने से किसी के साथ अनहोनी ना हो जाए. इससे गांवड़ी सहित आठ गांव-ढाणियों के मरीजों को नीमकाथाना अस्पताल तक ले जाया जा सकेगा.
धर्मा देवी के बेटे और सरपंच शेरसिंह तंवर ने बताया कि उनके पिता रावतसिंह तंवर को चार साल पहले हार्ट अटैक आया था. रात होने से एंबुलेंस या गाड़ी नहीं मिली. इससे अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई, जिससे पिता को नहीं बचा सके. तभी से मां धर्मा देवी और भाईयों ने संकल्प लिया था कि गांव के लिए एंबुलेंस खरीदकर देंगे.
गांवड़ी में कोई बड़ा अस्पताल नहीं है जिसके चलते गंभीर हालत में मरीज को नीमकाथाना और जयपुर ले जाना पड़ता है. पहाड़ी इलाका होने से नीमकाथाना से एंबुलेंस आने में भी समय लगता है. अब आसानी से एंबुलेंस मिल सकेगी. एंबुलेंस संचालन का पूरा खर्चा भी धर्मा देवी देंगी, जिसमें डीजल, ड्राइवर की सैलेरी, मरम्मत आदि शामिल है. मरीजों से शुल्क नहीं लिया जाएगा. एंबुलेंस बुलाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा. बता दें, एंबुलेंस में इसमें वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे जरूरी उपकरण लगे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story