भारत

महिला BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप

jantaserishta.com
14 Aug 2024 5:38 PM IST
महिला BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप
x
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केतकी सिंह सहित तीन लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी वाला पत्र बुधवार को दीवारों पर चस्पा किए जाने के बाद सनसनी फैल गई। केतकी सिंह ने सीधे बलिया के पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केतकी सिंह बलिया के बांसडीह विधानसभा सीट से विधायक है। केतकी सिंह की गिनती भाजपा की फायर ब्रांड नेता के रूप में होती है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक बांसडीह व बेरुआरबारी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों की दीवारों पर धमकी भरा पत्र बुधवार को चस्पा हुआ मिला। इसमें बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह के साथ-साथ भानु दुबे और शुभम चौबे की हत्या करने की धमकी दी गई। पत्र के मुताबिक, बांसडीह में हुई हत्या की तरह तीनों की हत्या 2024 में होगी। पत्र के साथ दस रुपये के नोट का फोटो भी है।
सुखपुरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में उनकी तहरीर पर ही अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच बेरुआरबारी चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
भाजपा विधायक केतकी सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है और मुझे नहीं लगता कि योगी आदित्यनाथ सरकार में कोई ऐसा करने का हिम्मत कर सकता है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story