भारत

तेजाब हमले का शिकार हुई महिला, जा रही थीं घर, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
17 March 2024 9:32 AM GMT
तेजाब हमले का शिकार हुई महिला, जा रही थीं घर, इलाके में हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

महिला का इलाज किया जा रहा है।
गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने महिला पर तेजाब फेंका है। इस वारदात को सिहनी गेट पुलिस स्टेशन के पटेल नगर गैंस एजेंसी के नजदीक अंजाम दिया गया है। दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। पीड़िता महिला का नाम सुमन पंचवटी बताया जा रहा है। सुमन नंदग्राम की रहने वाली हैं। शनिवार को जब वो ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थीं तब ही रास्ते में उनपर हमला किया गया था। सुमन ने बताया, 'दोनों हमलावरों ने हेल्मेट से अपना चेहरा ढक रहा था। तेजाब फेंके जाने के बाद महिला चीखने लगीं। इसके बाद एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी उन्हें अस्पताल लेकर गए थे।
हमलावरों ने तेजाब से हमला क्यों किया? इसपर महिला ने कहा, 'मेरे पति अखिलेश कुमार की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। उस वक्त हम दौलतपुर में रहते थे। इस मामले में जांच चल रही है और आरोपियों के द्वारा हमें काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। सिर्फ उन बदमाशों की वजह से मैं नंदग्राम जाकर रहने लगीं। मुझे आशंका है कि उन्हीं लोगों ने हमला किया है। आरोपियों के चहरे ढके हुए थे।'
'Times Of India' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिहनी गेट पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पंचवटी और उसके परिजनों ने पुलिस को बयान दिया है लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। उन्होंने कहा, 'हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला को विशेष केयर मिल सके। इस मामले में धारा 326 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। ऐसा लगता है कि उसके पति की मौत एक हादसा है मर्डर नहीं है। केस की अभी जांच चल रही है। हम अभी और भी ज्यादा जानकारियां जुटाने पर काम कर रहे हैं।'
Next Story