भारत

OMG! नसबंदी के बाद भी प्रेग्नेंट हुई महिला, परिवार ने लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
3 Sept 2023 9:38 AM IST
OMG! नसबंदी के बाद भी प्रेग्नेंट हुई महिला, परिवार ने लगाया ये आरोप
x
चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर नसबन्दी करवाने के छह महीने बाद ही महिला गर्भवती हो गई. फिर जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई. मामला इकौना थाना क्षेत्र के मजरा मटखनवा गांव का है. परिवार का कहना है कि नसबंदी के 9 महीने बाद उन्हें पता चला था कि महिला 3 माह की गर्भवती है.
उन्होंने इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी दी. लेकिन समय रहते इस बात पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से लापरवाही बरती गई. जब प्रेग्नेंसी के 9 माह बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो 6 घंटे बाद ही शिशु की मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि उन्हें मुआवजा देने की बात भी कही गई थी. लेकिन अब इस मामले पर अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं.
जानकारी के मुताबिक, टखनवा गांव की महिला सुशीला ने बीते वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में नसबंदी करवाई थी. लेकिन 9 महीने बाद सुशीला के पति राम पूरन को पता चला कि वह 3 माह की प्रेग्नेंट है. इसके बाद पति और पत्नी अस्पताल पहुंचे जहां पर पति ने इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story