भारत

महिला शादी के कुछ महीने बाद ही बनी मां, शुरू में बनाया बहाना, फिर...

jantaserishta.com
26 Aug 2021 10:51 AM IST
महिला शादी के कुछ महीने बाद ही बनी मां, शुरू में बनाया बहाना, फिर...
x

DEMO PIC

शुरुआत में पत्नी के शरीर में कुछ बदलाव देख पति ने सवाल किए तो पत्नी ने गैस से पेट फूलने की बात की.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला शादी के कुछ महीने बाद ही मां बन गई. शुरुआत में पत्नी के शरीर में कुछ बदलाव देख पति ने सवाल किए तो पत्नी ने गैस से पेट फूलने की बात की, लेकिन अल्ट्रासाउंड में पोल खुल गई. इसके बाद पति थाने पहुंच गया और पत्नी के साथ उसके परिवार वालों पर धोखा देने का आरोप लगाने लगा.

एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 18 मार्च को लोहियानगर की रहने वाली एक लड़की की शादी मोहन नगर के एक युवक से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की का पेट बाहर निकलने लगा. पति ने पूछा तो पत्नी हर बार गैस की समस्या बताती रही. पति भी कुछ दिनों तक मामले को इग्नोर करता रहा.
महिला थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, पति ने कहा कि एक महीने बाद ही पत्नी ने बताया कि वह प्रेग्नेंट है, इससे वह खुश हो गया, कोरोना की दूसरी लहर की वजह से डॉक्टर से वीडियो कॉल पर समस्या पूछकर दवाइयां देने लगा. इसी बीच 25 जून को चेकअप के लिए डॉक्टर ने क्लिनिक पर बुलाया तो भेद खुल गया.
डॉक्टर ने बताया कि बच्चा आठ महीने से ज्यादा का है और डिलीवरी कभी भी हो सकती है, तब दोनों की शादी को महज 3 महीने हुए थे. इसके बाद पति ने बवाल शुरू कर दिया. फिर उसके सास-ससुर अपनी बेटी को अपने घर ले गए. 26 जून को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया.
पति का आरोप है कि उसकी धोखे से शादी हुई है, यह शादी मान्य नहीं है. फिलहाल पति ने कोर्ट का रुख किया. उधर महिला डिप्रेशन में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story