भारत

महिला ने मौत को दी मात, देखें रोंगेट खड़े कर देना वाला वीडियो

jantaserishta.com
8 Dec 2020 9:23 AM IST
महिला ने मौत को दी मात, देखें रोंगेट खड़े कर देना वाला वीडियो
x

नई दिल्‍ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन नए वीडियो आते रहते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन्‍हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. कई लोग बस इसी सोच में पड़ जाता है कि आखिर ऐसा भी हो सकता है. ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर एक महिला के ऊपर से भारी भरकम ट्रक गुजर गया, लेकिन फिर भी उसे एक भी खरोंच तक नहीं आई. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

इंटरनेट पर वायरल वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है. इसे चीनी मीडिया पोर्टल सीजीटीएन ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो 2 दिसंबर का बताया जा रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक बुजुर्ग महिला किसी काम से घर के बाहर गई थी. इस दौरान वह गुलाबी साड़ी में है और सड़क पार कर रही थी. तभी एक ट्रक वहां से मुड़ रहा था.
ऐसा लग रहा है कि ट्रक चालक की नजर महिला पर नहीं पड़ी और वह वाहन के नीचे आ गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला के ऊपर से ट्रक गुजर कर आगे जाकर रुक गया. इस दौरान महिला सड़क पर ही गिरी रही. हालांकि गनीमत यह रही कि महिला ट्रक के टायर के नीचे ना आकर उसके बीच की जगह पर थी. ट्रक भी ऊंचा था. ऐसे में नीचे की जगह के कारण ट्रक ऊपर से गुजर गया और उसे कुछ नहीं हुआ.
बाद में स्‍थानीय पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे रश ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इस वीडियो को अब तक 9600 बार देखा जा चुका है. कुछ इंटरनेट यूजर्स इसे भगवान का चमत्‍कार बता रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story