भारत

महिला को सड़क पर सरेआम पीटा, दर्द से चिल्लाती रही, रूह कंपा देना वाला VIDEO सामने आया

jantaserishta.com
30 Jun 2024 5:54 PM IST
महिला को सड़क पर सरेआम पीटा, दर्द से चिल्लाती रही, रूह कंपा देना वाला VIDEO सामने आया
x
देखें वीडियो.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर डंडे से एक महिला और पुरुष की पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत के दिघलगांव इलाके में एक प्रेमी और प्रेमिका को सालीसी सभा (Kangaroo court) में बेरहमी से पीटने की घटना का वीडियो वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
इस वीडियो को माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य और माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. जानकारी के मुताबिक उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा इलाके का एक दबंग युवा एक युवक-युवती की सरेआम पिटाई कर रहा है. यह घटना सालीसी सभा में सजा देने की बताई जा रही है.
हालांकि कौन पीट रहा है और किसकी पिटाई की जा रही है, ये बात फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस और प्रशासन की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. कहा जा रहा है कि वीडियो में जो शख्स पिटाई करता नजर आ रहा है उसे स्थानीय लोग जेसीबी के नाम से बुलाते हैं क्योंकि इलाके में वह बहुत शक्तिशाली है.
दरअसल, कंगारू कोर्ट का आशय उस तरह की अदालत या पंचायत से है, जहां गैरकानूनी तरीके से किसी को आरोपी मानकर सजा दी जाती है. या कहें कि लोगों के किसी समूह के दबाव में आकर एकतरफा फैसला सुना दिया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story