भारत

रेलवे स्टेशन पर महिला ने चप्पल से पुलिसवाले को पीटा, आधी रात हुआ हंगामा

jantaserishta.com
18 March 2022 11:46 AM IST
रेलवे स्टेशन पर महिला ने चप्पल से पुलिसवाले को पीटा, आधी रात हुआ हंगामा
x
देखें वीडियो।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मी और कुछ लोगों के बीच लड़ाई झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म पर कपड़ों की गठरी और सामान को लेकर आपस में कहासुनी हो गई जिसके चलते कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई और हाथापाई पर आ पहुंची.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का सिपाही एक महिला को मार रहा है. साथ ही साथ एक पुरुष से भी उससे उलझ रहा है. हालांकि इस दौरान महिला ने भी सिपाही को चप्पल से थप्पड़ जड़े.
बताया जा रहा है कि, लखनऊ पुलिस का सिपाही नशे में धुत था और वह अपने सामान को एक व्यक्ति से उठवाना चाहता था लेकिन मना करने पर दोनों में झड़प हो गई. वहीं, एसएचओ जीआरपी ने बताया कि वायरल वीडियो गुरुवार रात 1 बजे का है उस दौरान लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक सिपाही ने एक व्यक्ति से अपना सामान उठाने को कहा जब उसने मना कर दिया तो दोनों में तीखी बहस हो गई और नौबत मारपीट पर आ गई. चारबाग रेलवे स्टेशन के जीआरपी एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीच बचाव के लिए एक आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी ने भी हस्तक्षेप किया और मामला तब चारबाग जीआरपी पुलिस के पास पहुंचा.
चारबाग जीआरपी के एसएचओ ने आगे बताया कि दोनों पक्षों को तत्काल जीआरपी पुलिस स्टेशन लाया गया लेकिन दोनों पक्षों में से कोई भी कार्रवाई करने से मना कर रहा है. दोनों ने लिखित में शिकायत दी है कि वह एक दूसरे पर कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं, जिसके चलते मामले को रफा-दफा कर दिया गया और कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story