भारत

मंत्रालय के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया झूठी FIR दर्ज करने का आरोप

jantaserishta.com
4 March 2022 6:33 PM IST
मंत्रालय के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया झूठी FIR दर्ज करने का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) को रद्द करने की मांग को लेकर मंत्रालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की. घटना गुरुवार शाम की है. जानकारी के मुताबिक, महिला मंत्रालय के बाहर मिट्टी का तेल लेकर पहुंची थी. वहां पहुंचकर महिला ने कहा कि पुलिस ने उसे एक झूठे केस में फंसाया है.

विखरोली पार्कसिटी की रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने कहा कि वह निर्दोष है और उसके खिलाफ की दर्ज गई FIR रद्द होनी चाहिए. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिला ने गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे खुद पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगाने की कोशिश की. लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया और हिरासत में ले लिया. इसके बाद महिला को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत आत्महत्या के प्रयास की FIR दर्ज की गई.
इससे पहले भी पिछले साल नवंबर महीने में मुंबई मंत्रालय के ही बाहर एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की थी. उसने आरोप लगाया कि पुणे जिले के दौंड के पुलिस उपाधीक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. वह मुंबई आई और मंत्रालय परिसर में आत्महत्या करने की कोशिश की क्योंकि उसे इस मामले में न्याय नहीं मिल रहा था. आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने फौरन हिरासत में ले लिया.
महिला का कहना था कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. बल्कि पुलिस ने महिला को आरोपित किया. महिला ने बार-बार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत की. लेकिन उसे न्याय नहीं मिला जिसके कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story