![पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानिए वजह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानिए वजह](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/01/24/1473962-1.webp)
उन्नाव की एक महिला ने सोमवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के सामने आत्मदाह का प्रयास करने की कोशिश की। उसने सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे फतेहबहादुर सिंह के बेटे पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। वहां मौजूद एसीपी हजरतगंज की टीम ने उसे तुरन्त ही पकड़ लिया जिससे वह ऐसा नहीं कर सकी। उसने आरोप लगाया कि उन्नाव की सदर कोतवाली की पुलिस आरोपियों के खिलाफ दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। इस वजह से ही उसकी बेटी का 50 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। एसीपी हजरतगंज की सूचना पर महिला को उन्नाव पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया।
समाजवाद का समाज के प्रति असंवेदनशीलता तो देखिये..
— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 24, 2022
सपा नेता के पुत्र रजोल सिंह ने बेटी को बंधक बनाया हुआ है, न्याय के लिए माँ जब सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश जी से मिलने आई तो अखिलेश जी ने पीड़िता की मां से मिलने के बजाय उन्हें घसीट कर के हटवा दिया..
समाजवाद का यही न्याय मॉडल है। pic.twitter.com/htFA3UprFm