भारत

लोहे के सरिया से महिला पर वार, वीडियो हुआ रिकॉर्ड

jantaserishta.com
31 May 2022 3:36 PM IST
लोहे के सरिया से महिला पर वार, वीडियो हुआ रिकॉर्ड
x

तिरुवल्लुर: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर से एक महिला पर हमले का ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि 5 लोग लोहे का सरिया और डंडे लेकर महिला के घर में घुसते हैं और बेरहमी से उसकी पिटाई करने लगते हैं.

घटना कथित तौर पर चार्ल्स और दास नाम के एक अन्य व्यक्ति के बीच व्यक्तिगत झगड़े के कारण हुई. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल तिरुवल्लुर जिले के कोंडानचेरी के रहने वाले दास और कूवम के रहने वाले चार्ल्स के बीच दुश्मनी थी. जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि चार्ल्स की पत्नी विक्टोरिया, उनकी बेटी सविता और उनके बेटे सरुकेश पर 5 लोगों ने हमला किया. बताया जा रहा है कि ये सभी दास के आदमी थे, जिन्होंने महिला पर हमला किया.
पांच लोगों द्वारा सरिया और डंडे से पीटे जाने के बाद महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद विक्टोरिया, सविता और सरुकेश को अस्पताल ले जाया गया. सिर में गंभीर चोट आने के बाद तिरुवल्लुर के सरकारी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. उनकी पत्नी और बेटे के सिर और पैर में 5 से अधिक टांके लगे हैं.
घटना को लेकर चार्ल्स के भाई सत्यमूर्ति ने मापेदु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. अब मापेदु पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story