भारत
ब्रेकिंग न्यूज़: महिला पर तेजाब से हमला, सामने आई ये जानकारी
jantaserishta.com
14 Jan 2023 10:40 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को धर दबोचा.
मुंबई: मुंबई के गिरगांव इलाके में एसिड अटैक की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर एसिड फेंका गया है. घटना 13 जनवरी सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को धर दबोचा.
गौरतलब है कि गिरगांव के फणसवाडी इलाके में महिला महेश पुजारी (62 साल) नाम के शख्स के साथ पिछले 25 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. बीते कुछ दिनों से दोनों में अक्सर विवाद होता था.
इसी वजह से महिला महेश पर अपने घर से जाने के लिए दबाव बना रही थी. पिछले दो दिन से महेश घर से बाहर ही रह रहा था. ऐसे में शुक्रवार सुबह महिला पानी भरने के लिए घर से बाहर निकली. इसी दौरान घात लगाकर महेश ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





