भारत

महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया, देखें खौफनाक LIVE वीडियो

jantaserishta.com
23 Jun 2024 5:31 PM IST
महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया, देखें खौफनाक LIVE वीडियो
x
वीडियो CCTV से लिया गया है।
हैदराबाद: तेलंगाना में सुबह की सैर पर निकली एक महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया। वीडियो CCTV से लिया गया है। हैदराबाद के मणिकोंडा के चित्रपुरी हिल्स में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को कुत्तों ने घेर लिया। इस दौरान वह महिला कुत्तों से खुद को बचाती रही। इसका वीडियो कॉलोनी में लगे CCTV में रिकॉर्ड हाे गया।
वीडियो में वह महिला पहले तो उन कुत्तों भगाती दिखती है, बाद में खुद लड़खड़ाकर गिर पड़ती है। इसके बाद वह संभलती है और उठकर वहां से जान बचाकर भागती है। हालांकि ये कुत्ते महिला के पीछे-पीछे जाने लगते हैं।
कुछ देर में वहां एक बाइक सवार आता है, महिला उसके पास पहुंच जाती है। थोड़ी देर में एक आदमी दौड़ता हुआ आता है और उन कुत्तों को खदेड़ देता है। घटना के बाद महिला के पति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि मेरी पत्नी किस्मत वाली थी, उसकी जगह बच्चे-बूढ़े होते, तो कैसे बचते।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story