
आजमगढ़. बलात्कार के आरोपियों पर समय से कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित महिला ने मेंहनाजपुर थाने में शानिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया. महिला के जहर खाते ही थाने में हड़कंप मच गया. पुलिस महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस इस घटना को न्यूज 18 पर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. महिला के परिजनों ने पुलिस की लापवाही को आत्महत्या का कारण बताते हुए कार्रवाई की मांग की. एसपी का कहना है कि बलात्कार का मुकदमा पहले से दर्ज था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





