भारत

पत्नी की अदला-बदली के लिए राजी न होने पर महिला से मारपीट, पति व ससुराल वाले नामजद

jantaserishta.com
18 Oct 2022 8:09 AM IST
पत्नी की अदला-बदली के लिए राजी न होने पर महिला से मारपीट, पति व ससुराल वाले नामजद
x

DEMO PIC 

अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के बीकानेर में पत्नी की अदला-बदली में शामिल होने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पिटाई की। महिला की शिकायत पर उसके पति, उसकी सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि उसके पति ने उस पर पत्नी की अदला-बदली में शामिल होने और अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया, तो उसकी पिटाई की गई और उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डाला गया।
महिला भोपाल की रहने वाली है।
उसका पति, जिसकी पहचान मोहम्मद अम्मार के रूप में हुई है, बीकानेर में एक होटल का मैनेजर है। उसके खिलाफ भोपाल के एक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अम्मार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसे 'बेवकूफ' और 'अशिष्ट' कहा गया। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है और कई लड़कियों और लड़कों के साथ उसके शारीरिक संबंध थे।
पुलिस के अनुसार, महिला दो महीने पहले अपने मायके भोपाल में आई थी। उस समय उसकी मां यात्रा पर थी। जब वह लौटी तो महिला ने उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद उसकी मां ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा।
शिकायत दर्ज होने के बाद से अम्मार फरार है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास और नदद, दोनों ने उसके पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपये दहेज की मांग की। उसने कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसकी शिकायतों पर कभी ध्यान नहीं दिया और उसे 'मॉडर्न' बनने के लिए कहा।
महिला ने यह भी कहा कि पिटाई के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कई महीनों तक बीमार रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story