भारत
महिला गिरफ्तार, शराब तस्करी में महिलाएं भी उतरने लगी, तलाशी ली तो उड़ गए होश...
jantaserishta.com
12 March 2024 10:37 AM IST

x
पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया।
भभुआ: बिहार में शराबबंदी के बावजूद देसी-विदेशी शराब तस्करी का धंधा जोरों से चल रहा है। और अब इस धंधे में महिलाओं की भी एंट्री हो गई है। ताजा मामला सामने आया है। भभुआ जिले से जहां उत्पाद पुलिस ने सोमवार को ककरैत घाट से साढ़े तीन लाख की शराब के साथ महिला तस्कर व स्वीफ्ट कार चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस को जांच करते देखते ही चालक कार को तेज गति से भगाने लगा। इशारा करने पर भी वो नहीं रूका। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के डिहवां निवासी गौरव सिंह की 23 वर्षीया पत्नी रिया सिंह और कार चालक समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के आलमपुर सिमटी निवासी मो. अली के 36 वर्षीय पुत्र मो. फिरोज शामिल हैं। इसकी पुष्टि ककरैत चेकपोस्ट के पदाधिकारी भरत झा ने की
पूछताछ के दौरान महिला तस्कर ने कई वैसे लोगों के नामों का खुलासा किया है, जो इस कारोबार में शामिल है। उसने यह भी बताया कि वो इस रास्ते से दो बार पहले भी शराब की खेप ले गई थी। पुलिस ने बताया कि वाहन जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान यूपी की ओर से कार आती दिखी। रोकने का इशारा किया गया, तो चालक तेज गति से गाड़ी लेकर भागने लगा। पकड़कर जांच की गई, तो कार में छुपाकर रखी 2384 पीस विदेशी शराब मिली। बरामद शराब का बाजार मूल्य 3 लाख 49 हजार 296 रुपया है। महिला ने बताया कि वह हरियाणा से रविवार की शाम चार बजे चली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





